आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले मंगलवार से भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुरू हो गया। आर्यिका रत्न पूर्णागिरी माताजी के सानिध्य में एम डी जैन कॉलेज मैदान पर पी एन सी ग्रुप चेयरमैन प्रदीप जैन ने मुख्य पंडाल का ध्वजा रोहण किया |
