मंगलवार से लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हो गयी, शहीद स्मारक पर एडीए द्वारा शुरु कराए इस शो में जहां म्यूजिकल फाउंटेन ने लोगों का मन मोह लिया, वहीं अमर बलिदानियों के क्रांतिकारी जीवन की झलकियां देख दर्शकों की आंखें नम हो गयी, वे इन बलिदानियों का संघर्ष देख गर्वित भी नजर आए।
