• Sat. Feb 21st, 2026

शहीद के गांव में मुफ्त कोचिंग

Jan 27, 2024

यूं तो गणतंत्र दिवस का उल्लास भारत के कोने कोने में देखने को मिलता है, लेकिन कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत के बाद कूआंखेड़ा गांव में इस बार की 26 जनवरी बेहद खास रही। गांव में बेटियों की शिक्षा से लेकर दहेज और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों से लड़ने के साथ ही सफाई और पानी बचाओ की मुहिम चला रही कूआखेड़ा विकास समिति ने कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत को सलाम करते हुए निशुल्क कोचिंग की शुरूआत की, जिसमें हर वर्ग के बच्चों को नियमित कोचिंग दी जाएगी। “Sea News Agra” “SeaNews” |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *