जीतो के राष्ट्रीय आह्वन पर विश्व णमोकार मंत्र दिवस पर देश भर में बुधवार को पूरे विश्व में सामूहिक णमोकार मंत्र जाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी श्रंखला मे एम डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सामूहिक णमोकार मंत्र जाप कार्यक्रम में आर्यिका 105 पूर्ण मति माताजी के सानिध्य में सैकड़ों लोगों ने णमोकार मंत्र का जाप किया, इस देश व्यापी कार्यक्रम से नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़े।
