आगरा में आयोजित ताज महोत्सव जिसे इस बार संस्कृति का महाकुंभ कहा गया है, न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना। इस भव्य आयोजन को और खास बनाने के लिए सी न्यूज ने महोत्सव के दौरान एक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को शानदार पुरस्कार दिए गए।
