सपा सांसद रामजीलाल सुमन की तरफ से राणा सांगा को लेकर दिये गये बयान के विरोध में सोमवार को योगी यूथ ब्रिगेड ने शमशाबाद में पुतला फूंका, इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई, योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना है कि रामजीलाल सुमन अभी भी अपने बयान पर कायम हैं, इसके चलते उनको मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा |
