बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच गोरखपुर और इटावा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और कानपुर के चिड़चिया घरों को भी एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। आगरा में अभी बर्ड फ्लू नहीं आया है। और आगरा के कीठम और बर्ड सेंचुरी चंबल में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
