कुछ दिनों पूर्व आॅटो में सवारी बनकर बैठे शातिरों ने आॅटो चालक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा था। इस वारदात को थाना एत्मादपुर क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। पीड़ित युवक आगरा कैंट का रहने वाला है, जिसकी शिकायत पर थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
