मेट्रो की खुदाई के दौरान मिट्टी खनन मामले में प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन अटल के पदाधिकारी ने गुरुवार को अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अटल के प्रदेश अध्यक्ष अमित चैधरी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल सिंह ने मामले की निरपक्ष जांच कराने को टीम गठित करने की मांग की |
