महाकुंभ के 45 दिनों के महाआयोजन के समापन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे हैं। आस्था के उमड़े सैलाब के बाद सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम योगी ने संगम घाट पर सफाई कीै। दोनों डिप्टी सीएम भी उनके साथ मौजूद हैं। सीएम योगी पूरे घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर गंगा की पूजा की। आपको बता दें कि इस बार महाकुंभ में सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड नहीं बना, स्वच्छता का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।
