लगातार बढ़ते तापमान के बीच सरकारी अस्पताल में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, खासकर गर्मी के कारण लोग उल्टी, दस्त, बुखार और लू लगने जैसे बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं इस बीच जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. अस्पताल प्रशासन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार करने में जुटा हुआ है |
