सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर सियासी पारा हाई है, भाजपा और सपा एक दूसरे पर हमलावर हैं, आगरा पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर सियासी हमला बोला, सपा नेता ने करणी सेना को भाजपा की बी टीम बताया, वे मीडिया से बोले कि यूपी में गुंडाराज है, उन्होंने करणी सेना के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार जाते ही करणी सेना मरनी सेना बन जाएगी।
