उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले में एक जगह है. जिले में स्थित सलखन में जहां प्राचीन जीवाश्म फासिल्स हैं. ये पार्क दुनिया का सबसे बड़ा फासिल्स पार्क है. 25 हेक्टेयर में फैला ये फासिल्स पार्क दुनिया में अमेरिका के यलो स्टोन पार्क से भी बड़ा है. यहां के फासिल्स का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि ये जीवन की शुरूआत की कहानी बयां करते हैं. मगर, यहां सोमवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने से अफरा तफरी मच गई. घटना की जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई |
