शेफर्ड्स इंडिया इंटरनेशनल उत्तरप्रदेश में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है, इस सामाजिक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार समाज के प्रतिष्ठित और सक्रिय लोगों को सगंठन में जगह दी जा रही है, इसी कड़ी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक रहे शेष बघेल को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं पहलवान कमल बघेल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत बनाया गया।
