बुलंदशहर में एक विवाहिता महिला और उसके प्रेमी युवक ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला पांच बच्चों की मां थी और उसका पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में महिला के पति पर प्रेम प्रसंग का विरोध करने का आरोप है।
