जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया है। सरकार ने देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, रेलवे स्टेशन हो या भीड़भाड़ वाले इलाके, हर जगह सुरक्षा का अभेद्य घेरा खड़ा कर दिया गया है, इसी बीच अखिल भारत हिंदू महासभा ने बड़ा कदम उठाया है, संगठन के कार्यकर्ता अब कश्मीर की ओर कूच करने वाले हैं, टिकटें बुक हो चुकी हैं और 28 अप्रैल को जत्था रवाना होगा।, देश के कोने-कोने से पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की लपटें उठ रही हैं। तो चलिए, बिना वक्त गंवाए रुख करते हैं टॉप स्टोरी की ओर जहां देश का हर नागरिक एक सुर में कह रहा है — अब और नहीं
