थाना हरीपर्वत मानसिक आरोग्यशाला के पास नाले में बच्चा गिरने से परिवार में कोहराम मच गया, आसपास के लोगों ने बच्चे को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये, शहर में खुले नालों में आये दिन लोगों की जान जा रही है फिर भी संबंधित अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं |
