भू-माफिया की दखलंदाजी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बाबरपुर में रिक्त पड़ी सरकारी भूमि पर बाउंड्री कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को बाबरपुर जाकर रिक्त पड़ी भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों को स्थानीय महिलाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
