जनपद में बदमाशों के हौसले बुलंद है, बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे है । थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां लूट की वारदात के बाद गोली कांड को अंजाम दिया गया , यह एक सप्ताह के अंदर दूसरी गोलीकांड की घटना है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
