सिकंदरा-बोदला रोड पर डीसीएम चालक को गोली मारने वाले हमलावरों के करीब सिकंदरा पुलिस पहुंच गई है, बाइक सवारों ने 315 बोर के तमंचे से गोली मारी थी, घायल युवक का आॅपरेशन हो गया है, अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही हमलावर पुलिस के शिकंजे में होंगे |
