शासन और आगरा पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी आगरा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, और जाम की स्थिति बदस्तूर जारी है। जाम के खिलाफ चल रहे यातायात विभाग के अभियान के बाद भी आगरा की जनता को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रहा है, यह जाम आॅटो और ई रिक्शा के कारण लगता है, जिसके लिए यातायात विभाग इनके के सत्यापन में जुटा हुआ है, और अब तक लगभग 9 हजार आॅटो और ई रिक्शा की सत्यापन कराए जा चुके हैं |
