राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है, दुकानों का किराया जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने दो दुकानों पर ताले जड़ दिये। कार्रवाई के भय से कई दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया चला आ रहा लाखों रुपया किराये के रुप में जमा कराया।
