भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री और महानगर अध्यक्ष को आगरा विकास प्राधिकरण पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करना भारी पड़ गया । मामले में एडीए ने ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
