• Sat. Feb 21st, 2026

आगरा में लुटेरी दुल्हन | Looteri Dulhan | Marriage Fraud | Sea News

May 16, 2025

लुटेरी दुल्हनों का गिरोह लगातार लोगों को अपना निशाना बनाकर अपने मंसूबों को अंजाम देता है और मौका मिलते ही घर का सामान समेटकर फरार हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है जहां शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और दुल्हन ससुराल पहुंची. लुटेरी दुल्हन ने रात में पति को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और नगदी जेवरात लेकर फरार हो गई. जब सुबह आंख खुली तो न घर में नवविवाहित थी और न ही जेवरात. परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है लेकिन लुटेरी दुल्हन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है ,वहीं पुलिस की जांच में रिश्तेदारों का किरदार निभाने वाले फर्जी निकले हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *